आदित्य ठाकरे ने बागी विधायकों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उन्हें किसी दिन हमारी आंखों में देखना ही होगा, दूसरा फ्लोर टेस्ट तब होगा

By अभिनय आकाश | Jun 27, 2022

महाराष्ट्र का राजनीतिक संकट गहराता गया, शिवसेना के कई कार्यकर्ता पूरे महाराष्ट्र में पार्टी के विद्रोहियों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। उद्धव ठाकरे और बागी नेता एकनाथ शिंदे के बीच शिवसेना पर नियंत्रण की लड़ाई के बीच दिन भर दावे और प्रतिवाद सामने आते रहे। वहीम सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र राज्य विधानसभा में एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायकों के लिए लिखित पुनर्विचार याचिका दायर करने का समय बढ़ा दिया। एकनाथ शिंदे गुट को लेकर उद्धव ठाकरे से लेकर संजय राउत तीखे तेवर में नजर आ रहे हैं। वहीं आदित्य ठाकरे की तरफ से भी जुबानी जंग जारी है। 

इसे भी पढ़ें: 'संजय राउत के कंधे से बंदूक चलाएंगे शरद पवार', बागी विधायक केसरकर बोले- हम नहीं होंगे समाप्त

महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना से मंत्री आदित्य ठाकरे ने रविवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने पार्टी नेता एकनाथ शिंदे से पूछा था कि क्या वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, हालांकि शिंदे ने तब बात को टाल दिया था। आदित्य ने शिंदे के विद्रोह के हवाले से कहा, “ 20 मई को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को (मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास)'वर्षा' बुलाया था और पूछा था कि क्या वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। हालांकि तब उन्होंने इस मुद्दे को टाल दिया था।  

प्रमुख खबरें

IYC का Delhi में बड़ा प्रदर्शन: E20 पेट्रोल घोटाला, Nitin Gadkari 420 के लगे नारे

Manish Gupta Case: जमानत के लिए High Court पहुंचा आरोपी इंस्पेक्टर, CBI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Srinagar हिंसा: 28 साल पुराने केस में NIA का बड़ा एक्शन, Shabbir Shah समेत 6 Hurriyat नेताओं पर चार्जशीट

Silkyara Tunnel Rescue Operation पर बनेगी भव्य फिल्म, आमिर खान करेंगे प्रोड्यूस, कबीर खान संभालेंगे निर्देशन की कमान