Aak Plant Upay: बेहद चमत्कारी होता है आक का पौधा, इन उपायों को करने से सुख-समृद्धि का होता है वास

By अनन्या मिश्रा | Jul 13, 2023

आक के पौधे को बेहद पवित्र पौधा माना जाता है। बता दें कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आक के पौधे को घर में लगाना बेहद शुभ होता है। इस पौधे में भगवान गणेश का वास होता है। ज्योतिष में आक के पौधे से संबंधित कुछ उपायों और टोटकों के बारे में बताया गया है। इन उपायों को करने से रोग, धन और पारिवारिक कलह से छुटकारा मिलता है। वहीं आक के फूल से भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं आक के पौधे से जुड़े कुछ अचूक उपायों के बारे में...


भगवान शिव की पूजा

बता दें कि आक के पेड़ को आंकड़े का पौधा भी कहा जाता है। इसके फूल को भगवान शिव पर भी चढ़ाया जाता है। कहा जाता है कि आक का फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा बरसती है। 

इसे भी पढ़ें: Saturday Upay: शनिवार को इन उपायों को करने से प्रसन्न होते हैं शनिदेव, रंक से बन जाएंगे राजा

 

भगवान गणेश का वास

सफेद आक की जड़ में श्वेतार्क गणपति की प्रतिकृति निर्मित होती है। मान्यता के अनुसार, आक के पौधे की जड़ में भगवान गणेश की प्रतिकृति बनने में कई वर्षों का समय लगता है।


इस उपाय को करने से मिलेगी सफलता

मान्यता के अनुसार, जो भी व्यक्ति श्वेतार्क गणपति को अपने घर में स्थापित कर प्रतिदिन उसकी पूजा-अर्चना करता है। तो ऐसे में श्वेतार्क गणपति की प्रतिमा सिद्ध हो जाती है। जो व्यक्ति अपने घर में रोजाना इस प्रतिमा की पूजा करता है। उसे सुख और सफलता की प्राप्ति होती है।


धन की समस्या करें दूर

अगर किसी व्यक्ति के पास धन आदि की कमी रहती है, तो उसे अपने घर के मुख्य द्वार पर आक की जड़ को एक काले कपड़े में बांधकर लटका देना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। 


पाएं रोग से मुक्ति

अगर आपके घर में किसी सदस्य या बच्चे आदि की तबियत ज्यादा खराब रहती है। तो गुरु पुष्य या रवि पुष्य योग के दिन 11 आक के फूलों की माला बीमार सदस्य को पहना दें।


दूर होगा लड़ाई-झगड़ा

अगर किसी व्यक्ति के घर में आए दिन वाद-विवाद की स्थिति बनी रहती है। तो ऐसे व्यक्ति को रवि पुष्य नक्षत्र में लाल कपड़े में आक की जड़ को लपेटकर अपने घर में रखना चाहिए। ऐसा करने से लड़ाई-झगड़ा नहीं होता और सुख-समृद्धि बनी रहती है।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत