Delhi Elections 2025 । आम आदमी पार्टी की आखिरी सूची जारी, केजरीवाल-सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना

By एकता | Dec 15, 2024

आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी और आखिरी सूची जारी कर दी है। आप की इस सूची में 38 उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची के मुताबिक, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अपने वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से और मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Mahayuti Cabinet Expansion । मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल करेगी भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के ये विधायक ले सकते हैं शपथ

केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप द्वारा जारी की गयी अंतिम सूची पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। इसी के साथ उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'बीजेपी गायब है। उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है- केजरीवाल हटाओ। उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं- केजरीवाल को खूब गाली दी।'

केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कामों का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विज़न है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले दस सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है।'

इसे भी पढ़ें: Atul Subhash Case । भतीजा कहां है? अतुल के भाई और पिता ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी

मनीष सीसोदिया की प्रतिक्रिया

मनीष सिसोदिया ने एक्स हैंडल पर लिखा, 'दिल्ली की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही, आम आदमी पार्टी ने चुनाव में पूरी ताकत से कदम रख दिया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम जनता के बीच जा रहे हैं, यह मांगने कि हमें 5 और साल दिए जाएं ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, और पानी पर हुए अच्छे कामों को और आगे बढ़ा सकें।'

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'दूसरी ओर, बीजेपी अब भी भ्रमित है। न उनके पास कोई मुद्दा है, न कोई नेता, और न ही दिल्लीवालों के लिए कोई उम्मीद। केजरीवाल ही उम्मीद हैं, और केजरीवाल ही भरोसा हैं। दिल्ली का विकास और उज्ज्वल भविष्य केवल केजरीवाल जी के साथ ही संभव है।'

प्रमुख खबरें

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद