1990 के दशक की इस सुपर-डुपर हिट फिल्म का बनने जा रहा हैं सीक्वल...

By रेनू तिवारी | Feb 12, 2019

'ओ प्रिया प्रिया क्यों भुला दिया' 90 के दशक में आई फिल्म दिल का ये गाना तो हर आशिक की जुबा पर चढ़ गया था। आमिर खान-माधुरी दीक्ष‍ित की इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 'हम प्यार करने वाले दुनिया से न डरने वाले' आमिर खान-माधुरी दीक्ष‍ित की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।

इंद्र कुमार ने आगे बताया, हम लंबे समय से फिल्म के सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन एक अच्छी स्किप्ट का इंतजार था। अब स्क्र‍िप्ट फाइनल हो गई है। फिल्म को लेकर बाकी चीजें जल्द ऑफ‍िशियल हो जाएंगी। फिल्म द‍िल के सीक्वल की घोषणा के बाद ये सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है कि फिल्म की स्टार कास्ट क्या होगी। 1990 में इस फिल्म में माधुरी दीक्ष‍ित और आमिर खान की रोमांट‍िक जोड़ी पर्दे पर नजर आई थी। इस फिल्म के गाने सबसे ज्यादा ह‍िट रहे थे।

इंद्र कुमार फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म टोटल धमाल के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी जावेद जाफरी, अनिल कपूर माधुरी दीक्षित,ईशा गुप्ता बोमन ईरानी और संजय मिश्रा का अहम रोल हैं। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका