ईसाई धर्म से प्रेरित समारोह में आमिर खान की बेटी इरा ने नुपुर शिखारे से रचाई शादी | Watch Video

By रेनू तिवारी | Jan 11, 2024

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान और नुपुर शिखारे की शादी 10 जनवरी को उदयपुर में हुई। 3 जनवरी को इरा ने नुपुर के साथ मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसके बाद इरा ने उदयपुर में नुपुर के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग की। झीलों की नगरी में पिछले कई दिनों से कई शादी समारोह और उत्सव चल रहे हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। अब इरा और नुपुर की शादी की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ गए हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस जोड़े ने बुधवार को उदयपुर के अरावली हिल होटल में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी कर ली। लेकिन यह शादी न तो हिंदू और न ही इस्लाम पारंपरिक समारोह के अनुसार आयोजित की गई थी, बल्कि यह ईसाई-प्रेरित थी।

शादी के बाद इरा-नुपुर का रोमांटिक डांस

इरा खान और नुपुर शिखारे का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों अपनी क्रिश्चियन शादी के बाद डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नवविवाहित जोड़े को एक-दूसरे के प्यार में डूबे देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: 'घोषणा का इंतजार करें...', Kareena Kapoor की टीम ने Toxic में यश के साथ काम करने पर तोड़ी चुप्पी!

उन लोगों के लिए, जो नहीं जानते हैं, नूपुर शिखारे एक फिटनेस कोच हैं और उन्होंने आमिर खान और सुष्मिता सेन सहित कई मशहूर हस्तियों को प्रशिक्षित किया है। कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान उनकी मुलाकात इरा से हुई और उन्हें उनसे प्यार हो गया। यह जोड़ी सोशल मीडिया पर अपने प्यार को साझा करने से कभी नहीं कतराती और नवंबर 2022 में सगाई कर ली।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

प्रमुख खबरें

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस

CM Yogi का Gen Z कनेक्शन, नियुक्ति पत्र बांटने के बाद युवाओं के साथ ली सेल्फी

Max Financial और Axis Group को बड़ी राहत, SEBI ने 3911 करोड़ के Shareholder Loss मामले में दी क्लीन चिट

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward