PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2026

पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के निदेशक मंडल की 31 अगस्त की बैठक में कंपनी के शेयर की पुनर्खरीद के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी कि पुनर्खरीद के तहत कितने शेयर खरीदे जाएंगे या किस कीमत पर पुनर्खरीद की पेशकश की जाएगी।

पीवीआर आईनॉक्स ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक सोमवार, 31 अगस्त 2026 को होगी। बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ 10 रुपये अंकित मूल्य वाले कंपनी के शेयर की पुनर्खरीद के प्रस्ताव और उससे जुड़े अन्य मामलों पर विचार एवं मंजूरी दी जाएगी।’’

कंपनी ने कहा कि सेबी के 2015 के सूचीबद्धता दायित्व एवं खुलासा आवश्यकताएं (एलओडीआर) विनियमों के अनुसार, निदेशक मंडल की बैठक के नतीजे बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद शेयर बाजारों को बताए जाएंगे। पीवीआर आईनॉक्स भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखला है। इसका गठन 2023 में पीवीआर लिमिटेड और आईनॉक्स लीजर के विलय के बाद हुआ था। 30 जून 2026 तक पीवीआर आईनॉक्स भारत और श्रीलंका के 113 शहरों में 1,779 स्क्रीन संचालित कर रही थी।

प्रमुख खबरें

European Union ने भारत से आने वाले स्टील पर लगाया 9.5 प्रतिशत Anti-Dumping शुल्क

CSL शिफ्टिंग के लिए GPOA भवन में पर्याप्त जगह आवंटित, संस्कृति सचिव ने दी जानकारी

Shahdara में दिवाली पर फेंका गया पटाखा लगने से 12 वर्षीय बच्ची ने गंवाई आंख की रोशनी

HPSSC भर्ती अभ्यर्थियों के 4.27 करोड़ रुपये लौटाएगी Himachal सरकार, Sukhu ने दी जानकारी