Aamir Khan Deepfake Video: मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

अभिनेता आमिर खान के एक डीपफेक वीडियो के संबंध में मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इस वीडियो में उन्हें एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते दिखाया गया था। अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

वीडियो देखकर लगता है कि इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करके संपादित किया गया है। अभिनेता के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा था कि खान ने पहले निर्वाचन आयोग के अभियानों के माध्यम से जागरूकता फैलाई है, लेकिन उन्होंने कभी किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं किया।

खान के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, हम हालिया वायरल वीडियो से चिंतित हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि आमिर खान एक विशेष राजनीतिक दल का पक्ष ले रहे हैं। वह स्पष्ट करना चाहेंगे कि यह एक फर्जी वीडियो है और पूरी तरह से झूठ है।”

बयान के मुताबिक, “ उन्होंने इस मुद्दे से संबंधित विभिन्न अधिकारियों को मामले की सूचना दी है, जिसमें मुंबई पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ में प्राथमिकी दर्ज करना भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश