Aamir Khan को हुआ बेंगलुरु की Gauri Spratt से प्यार, 60 की उम्र में शादी करने को लेकर कही ये बात

By एकता | Mar 14, 2025

आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले एक प्रेस मीट आयोजित की। इसमें उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि वह रिलेशनशिप में हैं। एक्टर ने बताया कि वह गौरी नाम की महिला को डेट कर रहे हैं, जो बेंगलुरु में रहती है। आमिर के इस खुलासे के बाद चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। आपको बता दें, आमिर शुक्रवार को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं।

आमिर ने प्रेस मीट में मज़ाक में कहा, 'भुवन को उसकी गौरी मिल ही गई।' उन्होंने अपनी फिल्म लगान का संदर्भ दिया। अभिनेता ने बताया कि गौरी हिंदी फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं हैं और उन्होंने हाल ही में उनकी तीन फिल्में देखी हैं, दिल चाहता है, लगान और दंगल। आमिर ने कहा कि वह चाहते हैं कि गौरी तारे ज़मीन पर देखें, क्योंकि यह उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। वर्तमान में गौरी आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ काम कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आज मना रहे 59वां जन्मदिन, ऐसा रहा फिल्मी करियर

गौरी बेंगलुरु में रहती हैं और पहले शादीशुदा थीं। उनका एक छह साल का बेटा है और वह आंशिक रूप से आयरिश और आंशिक रूप से तमिल हैं। आमिर और गौरी ने खुद को "प्रतिबद्ध" बताया और आमिर ने एक साल से ज़्यादा समय तक अपने रिश्ते को सफलतापूर्वक गुप्त रखने के बारे में हंसते हुए कहा, 'देखा कुछ भी पता नहीं चलने दिया मैंने तुम लोगों को।'

इसे भी पढ़ें: Sreeleela को डेट कर रहे हैं Kartik Aaryan? IIFA अवॉर्ड्स 2025 में एक्टर की मां ने की पुष्टि

उन्होंने प्रेस मीट के दौरान बताया कि उनके परिवार के सदस्य उनके लिए बहुत खुश हैं और उनके बच्चे गौरी के साथ घुलमिल जाते हैं और उन्हें बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गौरी उनके दोस्तों और समकालीन शाहरुख खान और सलमान खान से भी मिल चुकी हैं।

लेकिन, जब उनसे दोबारा शादी करने के बारे में पूछा गया, तो आमिर ने कहा कि वह गौरी के साथ ‘सेटल’ महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता… 60 की उम्र में, मुझे शादी शोभा देती है कि नहीं।'

प्रमुख खबरें

Ramayana New Song Judi Jodi Release | ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान के संगीत में रची गई भगवान राम और माता सीता के अमर प्रेम की गाथा

Pakistan के साथ रक्षा समझौते पर Maldives की पूर्व रक्षा मंत्री Mariya Didi ने उठाए सवाल

Balaghat के 100 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान, तैयार होगी कार्य योजना

Ramayana Part 1 Cast: रणबीर कपूर की इस पौराणिक फिल्म में माता सीता के पिता राजा जनक का किरदार कौन निभा रहा है?