आमिर खान को तीसरी बार मिला सच्चा प्यार! 27 साल छोटी एक्ट्रेस संग खेल रहे पिकलबॉल

By रेनू तिवारी | May 24, 2023

आमिर खान और फातिमा सना शेख के रिश्ते अक्सर मीडिया के निशाने पर रहे हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि आमिर खान ने फिल्म दंगल में महावीर फोगट का किरदार निभाया था। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने उनकी बेटी की भूमिका निभाई। इस फिल्म के बाद से ही दोनों का नाम कई बार साथ में जुड़ा हैं। खबरें यह भी थी कि आमिर खान और किरण राव का तलाक भी इसी वजह से हुआ था क्योंकि आमिर और फातिमा एक-दूसरे के करीब थे। अब एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई जिसमें हम आमिर खान और फातिमा सना शेख को पिकलबॉल खेलते हुए देख सकते हैं। वीडियो ने जबरदस्त उत्सुकता पैदा की है। सबसे पहले तो लोग यही सोच रहे हैं कि पैपराजी ने वीडियो कैसे क्लिक कर लिया। यह सचमुच ऐसा लगता है जैसे किसी ने फुटेज प्राप्त करने के लिए दीवारों को तराशा हो औऱ फिर चुपके से वीडियो बनायी है। आमिर खान वीडियो में लाल रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फातिमा को  ग्रे रंग की टी-शर्ट में देखा जा सकता है। 

नेटिज़ेंस आमिर खान के ऐसे फुटेज के लिए पपराज़ी की सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं। वह चोरी से इस तरह की वीडियो बनाने को एक गंदी हरकत मान रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो दोनों को सात में देखकर हैरान है। पहले भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस तरह की घुसपैठ के लिए मीडिया को आड़े हाथ ले चुके हैं। यहां तक कि आलिया भट्ट ने भी कहा कि जब उन्होंने कैमरामैन को पड़ोस की इमारत से घर के अंदर की फुटेज हासिल करने की कोशिश करते देखा तो वह बुरी तरह डर गईं। रेडिट पर इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Review | कोर्टरूम ड्रामा है जबरदस्त, मनोज बाजपेयी ने फिल्म को अलग स्तर पर पहुंचाया

अब देखना होगा कि क्या उनकी टीम में से कोई मीडिया पर भड़कता है क्योंकि यह वीडियो निजता के हनन जैसा लगता है। आमिर खान दक्षिण भारतीय निर्देशक के साथ एक फिल्म के साथ वापसी कर सकते हैं। उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।

Fatima and Amir spotted playing pickleball today.
by u/asalit in BollyBlindsNGossip

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया