फिल्मों से संन्यास लेने की कगार पर आमिर खान? 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद एक्टर ने किया ये बड़ा ऐलान

By रेनू तिवारी | Nov 15, 2022

नयी दिल्ली। पिछले लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर आमिर खान चर्चा में हैं। उनके विवादित बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। लोगों ने आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का भी बहिष्कार भी किया। पिछले पांच साल में आमिर खान ने एक भी हिट नहीं दी। उन्हें चार साल से बन रही लाल सिंह चड्ढा ने काफी उम्मीदें थी लेकिन उस पर भी पानी फिर गया।  फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। अब आमिर खान ने आत्म मंथन के लिए कुछ समय का फिल्मों से ब्रेक लिया हैं। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने कहा कि वह कुछ समय के लिए अभिनय नहीं करेंगे और अपने निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: श्रद्धा के शव को फ्रीज में रख अन्य लड़की के साथ इश्क फरमा रहा था आफताब

आमिर खान ने फिल्मों से लिया ब्रेक

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के अभिनेता आमिर खान ने कहा, ‘‘ मैं जब कोई फिल्म करता हूं तो एक अभिनेता के तौर पर उसमें खो जाता हूं..इसके अलावा मेरे जीवन में और कुछ नहीं होता। इसलिए मैंने थोड़े दिन इससे दूर रहने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद एक फिल्म ‘चैंपियन’ पर काम शुरू करना था...उसकी कहानी व पटकथा बेहतरीन है। वह एक दिल को छूने वाली फिल्म है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे थोड़ा आराम करना चाहिए। मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं अपनी मां और अपने बच्चों के साथ...’’ अभिनेता (57) ने दिल्ली में अपने बचपन के एक दोस्त द्वारा आयोजित एक सत्र में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि मैं पिछले 35 साल से केवल काम कर रहा हूं और केवल काम पर ध्यान दे रहा हूं... मुझे लगता है कि यह उन लोगों के लिए ठीक नहीं है जो मेरे करीब हैं। यह कई मायने में मेरे लिए भी सही नहीं है। यह मेरे लिए जीवन का अलग तरह से लुत्फ उठाने का समय है...’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अगले साल के लिए उत्साहित हूं... अगले डेढ़ साल मैं पहली बार बतौर अभिनेता कोई काम नहीं करूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra | कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले-राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चुनावी नहीं, घर-घर संपर्क अभियान को दे रही है बढ़ावा

बतौर निर्माता आमिर करते रहेंगे काम

अभिनेता आमिर खान ने बताया कि फिल्म ‘चैंपियन’ के साथ वह बतौर निर्माता जुड़े रहेंगे क्योंकि उन्हें उसकी पटकथा काफी पसंद है और वह इसके लिए दूसरे अभिनेताओं से संपर्क करेंगे। इस बीच आमिर, काजोल अभिनीत फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

शाहरूख खान भी ले चुके हैं लंबा ब्रेक

कम से कम एक दशक से शाहरूख खान भी अपनी एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं। फिल्म दिलवाले से शुरू हुआ उनकी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला 2018 में जीरों पर आकर थमा। लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद किंग खान ने आत्म मंथन के लिए एक लंबा ब्रेक लिया था। अब वह फिल्म पठान से वापसी के लिए तैयार हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म ब्रह्मास्त्र में केमियो रोल भी किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ