इस दिन रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2018

मुंबई। मेगास्टार अतिमाभ बच्चन और परफेक्शनिस्ट आमिर खान स्टारर ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ आठ नवंबर को पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज होगी। यश राज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माता ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने के साथ ही इसका लोगो भी जारी किया। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बिग-बी और आमिर खान पहली बार रूपहले पर्दे पर साथ नजर आएंगे। ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ की ज्यादातर शूटिंग माल्टा और राजस्थान के सुन्दर लोकेशनों पर हुई है।

हॉलीवुड की पिरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। फिल्म का एडिट बिग स्क्रीन पर ही लॉक किया गया है, न कि छोटे मॉनीटर्स पर जैसा कि सामान्य तौर पर होता है। फिल्म को यशराज बैनर 3डी और आईमैक्स में भी रिलीज करेगा। कहा जा रहा है कि ‘ठग्स ऑफ हिदोंस्तान’ यशराज बैनर की सबसे बड़ी रिलीज होगी। इसे न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी कई सारी स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Immunity Booster In Summer | क्या आप इस गर्मी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं? इन 5 आंवले से बने व्यंजनों को आज़माएं

कांग्रेस ने मान ली अपनी हार, Andhra Pradesh में बोले PM, राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी

Chai Par Sameeksha: रायबरेली में राहुल बचा पाएंगे गांधी परिवार का किला, प्रियंका क्यों नहीं लड़ीं चुनाव?

भारतीय मूल की Sunita Williams मंगलवार को तीसरी बार अंतरिक्ष की यात्रा करने को तैयार