'कांग्रेस ने मान ली अपनी हार', Andhra Pradesh में बोले PM, राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी

By अंकित सिंह | May 06, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव के साथ साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा के भी चुनाव हो रहे है। भाजपा यहां टीडीपी और जनसेना के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए न सिर्फ आगामी लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगा, बल्कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी परचम लहराएगा। 'विकसित आंध्र प्रदेश', 'विकसित भारत' के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के तहत आंध्र प्रदेश का विकास असंभव है। विकास के नाम पर काम शून्य और भ्रष्टाचार शत प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि पूरा देश टीवी पर देख रहा है, झारखंड में ED ने नोटों के पहाड़ खोदकर निकाले हैं। कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से ये नोटों का पहाड़ निकला है। कांग्रेस वालों ने अपने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बना रखा था ।इससे पहले भी, कांग्रेस के एक सांसद के घर से नोटों का एक पहाड़ मिला था। इतने नोट थे कि मशीनें भी गिनते गिनते थक गई थीं। 

उन्होंन सवाल करते हुए कहा कि ऐसा क्यों है कि जिनके पास भी नोटों के पहाड़ मिलते हैं, वो कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली के करीबी होते हैं। ऐसा तो नहीं, ये जो पैसे पकड़े जा रहे हैं, वो कहीं सप्लाई होने के लिए रखे थे। कहीं ऐसा तो नहीं, कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली ने पूरे देश में काली कमाई के गोदाम बना रखे हैं। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में केंद्र सरकार की परियोजनाओं में जनहित को पटरी से उतारने के लिए देरी की जा रही है। इसलिए, आंध्र प्रदेश में डबल इंजन की सरकार सुनिश्चित करें, ताकि कुछ भी रुका न रहे, कुछ भी अविकसित न रहे।

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh: पवन कल्याण बोले- राजनीति 5 मिनट का नूडल्स नहीं, धैर्य की जरूरत होती है

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' के शानदार रास्ते पर चलते हुए तेजी से विकास कर रहा है। आपका एक वोट मुसीबतों को अवसर में बदल सकता है। आज पूरा विश्व भारत को लेकर आशावादी है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों को कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस की नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए। आंध्र प्रदेश के लोगों को भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करना चाहिए। उन्होंन लोगों से कहा कि सुनिश्चित करें कि आप 13 मई को वोट करें और हमारा समर्थन करें। इस बार आंध्र प्रदेश के पास है मोदी की गारंटी! हमारे प्रत्याशी को जिताएं और विकास होते हुए देखें।

प्रमुख खबरें

आयुष्मान भारत, नई शिक्षा नीति और डिजिटल संवाद को बताया गया विकसित भारत@2047 की मजबूत नींव

मोदी के सामने जो हुआ उसे कभी नहीं भूलेगा भारत, बड़ा खेल शुरू !

नारी शक्ति को सलाम! Amit Shah ने BSF महिला जवानों के लिए राजस्थान में बैरकों का किया उद्घाटन

ITC Investors के लिए खुशखबरी! Share में गिरावट के बीच कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान