#BoycottLaalSinghChaddha पर आमिर खान बोले- मुझे मेरे देश से बहुत प्यार है! गलतफहमी के कारण मेरी फिल्म का बहिष्कार न करें

By रेनू तिवारी | Aug 01, 2022

आमिर खान 4 साल बाद अपने नए प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा के साथ फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपनी फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले आमिर खान ने मीडिया से बातचीत की और लाल सिंह चड्ढा से जुड़ी हर चीज के बारे में बात की। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान से रिलीज से पहले फिल्मों के प्रति नफरत पर उनके विचार पूछे गए। जिस पर उन्होंने मीडिया के सामने आपनी राय रखी। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लाल सिंह चढ्ढा फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का बहिष्कार करने की मांग हो रही हैं। लगातार फिल्म के बहिष्कार की मांग को लेकर आइये आपको बताते है कि आमिर खान ने मीडिया से क्या कहा है। 

इसे भी पढ़ें: प्यार की हताशा ने शराबी बना दिया... और मीना कुमारी ने मौत को चुन लिया

लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो यह हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स हैं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर खान और मोना सिंह भी हैं। यह साउथ एक्टर नागा चैतन्य का बॉलीवुड डेब्यू है। लाल सिंह चड्ढा पहले बैसाखी रिलीज के लिए निर्धारित थे, लेकिन निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख 11 अगस्त, 2022 तक टाल दी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर