मनीष सिसोदिया ने हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, भाजपा से पूछा- क्या अपने मुख्यमंत्री को जेल में डालेंगे या नहीं ?

By अनुराग गुप्ता | Jun 04, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक बहुत बड़े नेता के भ्रष्टाचार के तथ्यों का खुलासा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के बड़े नेता और एक राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा नेताओं को सलाह देना चाहता हूं कि भ्रष्टाचार इसे कहते हैं। भाजपा के इस बड़े नेता ने अपने पत्नी की कंपनी को और बेटे के पार्टनर की कंपनियों को सरकारी खरीद के ठेके दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार की इस कहानी का 'द वायर' और असम के एक पोर्टल 'द क्रास करंट' ने खुलासा किया है। इन लोगों ने एक रिपोर्ट जारी की है और उसमें जो दस्तावेज लगाए हैं वो इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि किस प्रकार से हिमंत बिस्वा सरमा जब 2020 में वहां के स्वास्थ्य मंत्री थे तो उन्होंने कोविड की आड में किस प्रकार से भ्रष्टाचार किए हैं।

उन्होंने कहा कि घटना साल 2020 की है, जब पूरे देश में कोविड फैला हुआ था। उस वक्त हिमंत बिस्वा सरमा असम के स्वास्थ्य मंत्री थे। उन्होंने अपने स्वास्थ्य विभाग से पीपीई किट खरीदने के ठेके जारी करने के लिए कहा। इमरजेंसी के वक्त बिना टेंडर के ठेके होते हैं, उसमें हम यह नहीं मानते हैं कि कुछ गलत किया होगा लेकिन यह ठेके दिए किसको गए और कितने रेट में दिए गए ? इसमें भ्रष्टाचार है।

मनीष सिसोदिया ने अपने वक्तव्य में बार-बार हिमंत बिस्वा सरमा का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा के बड़े नेता ने यह ठेके अपनी पत्नी की कंपनी और अपने बेटे के पाटर्नर की कंपनी को पीपीई किट खरीदने के ठेके दिए। हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी एक कंपनी चलाती हैं जिसका नाम है जेसीबी इंडस्ट्रीज। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी की कंपनी का मेडिकल सप्लाई से कोई लेना-देना नहीं था लेकिन इमरजेंसी की आड में अपनी ही पत्नी की कंपनी को पीपीई किट सप्लाई करने का ठेका दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूली शिक्षा पर केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल, सिसोदिया ने ऐसे किया पलटवार 

उन्होंने कहा कि दिलचस्प बात है कि अन्य कंपनियों से सरकार 600 रुपए की पीपीई किट खरीद रही थी लेकिन सरकार ने हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की कंपनी को 990 रुपए की पीपीई किट खरीदी। इतने में ही भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री जी नहीं रुके बल्कि अपने बेटे के पाटर्नर की कंपनियों को सीधे ठेके दिए गए। इन लोगों को भी 990 रुपए प्रति किट के हिसाब से ठेके दिए गए। जबकि और कंपनियों से सरकार 600 रुपए प्रति किट के हिसाब से खरीद रही थी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि बिना टेंडर के ठेके देने पर मैं सवाल खड़ा नहीं कर रहा हूं क्योंकि इमरजेंसी में ऐसे ठेके देने पड़ते हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका