तृणमूल कांग्रेस की नेता का प्रहार कहा- आम आदमी पार्टी भी गोवा में भाजपा विरोधी समूह का हिस्सा!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

पणजी। तृणमूल कांग्रेस की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने शनिवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी अगली सरकार का गठन नहीं कर सकें, इसके लिये पार्टी से जो भी बन पड़ेगा वह सब करेगी। इसके साथ ही तृकां नेता ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी भी गोवा में भाजपा विरोधी समूह का हिस्सा है। महुआ के इस बयान को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा खुद को भाजपा विरोधी धुरी के रूप में पेश करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। गोवा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोइत्रा ने यह भी कहा कि (भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिये) कुछ भी करने में कोई संकोच नहीं होना चाहिये।

प्रमुख खबरें

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा