दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने संजय सिंह को बनाया प्रभारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को अपने वरिष्ठ नेता संजय सिंह को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया। ‘आप’ समन्वयक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में राजनीतिक मामलों की समिति की हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को चुनाव अभियान का प्रचार निदेशक नियुक्त किया गया। ‘आप’ की ओर से जारी बयान के मुताबिक दिल्ली चुनाव की जल्द होने वाली घोषणा के मद्देनजर पार्टी ने रणनीति के तहत ये नियुक्तियां की हैं। 

बयान में कहा गया कि आप, दिल्ली विधानसभा चुनाव अपनी सरकार के ऐतिहासिक कामकाज के आधार पर लड़ेगी जिसने चहुमुंखी विकास से राष्ट्रीय राजधानी की तस्वीर बदल दी है। आप ने कहा स्वयंसेवी स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और जलापूर्ति क्षेत्र में दिल्ली सरकार के कामकाज की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएंगे।

प्रमुख खबरें

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें