ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 600 करोड़ रुपये तक के 6.5 करोड़ से अधिक शेयर वापस खरीदने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वह प्रति शेयर 91 रुपये की दर से पुनर्खरीद करेगी। शेयर पुनर्खरीद पेशकश का 91 रुपये प्रति शेयर का मूल्य बृहस्पतिवार को कंपनी के शेयर के बंद भाव 73.50 रुपये से 23.8 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के शेयर ने 23 जून, 2026 को 118.40 रुपये का 52 सप्ताह का उच्चस्तर और चार नवंबर, 2026 को 60.63 रुपये का 52 सप्ताह का निचला स्तर छुआ था। कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल ने एक रुपये अंकित मूल्य वाले 6.59 करोड़ तक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों को वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस पर कुल खर्च 600 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगा।

यह कंपनी की कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी और मुक्त आरक्षित निधि का क्रमशः 7.22 प्रतिशत और 6.61 प्रतिशत है। कंपनी ने प्रस्तावित शेयर पुनर्खरीद में हिस्सा लेने के पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए 25 नवंबर, 2026 की रिकॉर्ड तिथि तय की है। कंपनी ने बयान में कहा कि यह शेयरधारकों को लगातार टिकाऊ मूल्य देने की उसकी आकांक्षा के अनुरूप है।

जी एंटरटेनमेंट ने कहा कि शेयरों की पुनर्खरीद निविदा प्रस्ताव के जरिये की जाएगी। कंपनी के मुताबिक, निदेशक मंडल ने अन्य प्रमुख विकल्पों और निवेशकों तथा शेयरधारकों से मिले सुझावों पर विस्तार से विचार करने के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला किया। प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह के सदस्यों ने प्रस्तावित पुनर्खरीद में हिस्सा नहीं लेने की बात कही है।

कंपनी के चेयरमैन आर गोपालन ने कहा कि इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी देने का फैसला कंपनी की क्षमता और भविष्य में अवसरों का लाभ उठाने की उसकी बुनियादी मजबूती में भरोसे को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

Akhilesh Yadav ने नहीं दिया भाव तो Owaisi और Chandrashekhar Azad ने उतारी गठबंधन की नाव, वोटकटवों का गठजोड़ क्या सीटें भी जीत पायेगा?