आप ने भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन का आह्वान किया ; पुलिस ने कहा - अनुमति नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के शनिवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि आप ने प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं ली है। आप ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पूर्वाह्न 11:30 बजे यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय का घेराव करने का आह्वान किया है।

अधिकारी ने कहा कि अवरोधक लगा दिए गए हैं और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को वहां तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा सकता है क्योंकि डीडीयू मार्ग पर पहले से ही धारा 144 लगा दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि मार्ग को अभी बंद किया जाना बाकी है। आप ने कहा कि उसके राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झूठे मामले में गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस