चुनाव से 15 दिन पहले मनगढ़ंत कहानी बना रहे...स्कूल बम धमकी के आरोपों पर AAP का पलटवार

By अभिनय आकाश | Jan 14, 2025

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर स्कूली बच्चों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि इस मामले में गिरफ्तार किया गया एक छात्र गैर सरकारी संगठन से जुड़ा था और इसका कनेक्शन एक राजनीतिक दल से है। संजय सिंह ने कहा कि आप (बीजेपी) स्कूली बच्चों को मिल रही धमकियों के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। पहली धमकी मई 2024 में दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: लीक हुई सीएजी रिपोर्ट को लेकर AAP पर हमलावर हुई बीजेपी-कांग्रेस, बताया लूट का मॉडल

एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि आप के उन गैर सरकारी संगठनों के साथ "गहरे संबंध" हैं जिन्होंने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि आप के ऐसे गैर सरकारी संगठनों के साथ गहरे संबंध हैं जिन्होंने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया है। फरवरी 2015 में अफजल गुरु की बरसी पर टुकड़े-टुकड़े के नारे लगे और आप ने महीनों तक फाइल बंद रखी... इन एनजीओ के लोग कौन हैं और क्या इनका आम आदमी पार्टी से कोई संबंध है? दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के माता-पिता दोनों ने अफजल गुरु की क्षमादान याचिका का समर्थन किया था।  

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी