यमुना जी में ही डूबेगी AAP-दा वालों की लुटिया, केजरीवाल पर PM Modi का पलटवार, बोले- पानी पिलाना धर्म, कोई कैसे कह...

By अंकित सिंह | Jan 29, 2025

अरविंद केजरीवाल और आतिशी के हरियाणा पर यमुना नदी के पानी में जहर घोलने के आरोप के बाद से सियासत तेज हो गई है। इन सबके बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है। मोदी ने कहा कि AAP-दा वाले कह रहे हैं कि हरियाणा वाले दिल्ली के पानी में जहर मिलाते हैं। ये सिर्फ हरियाणा का नहीं बल्कि भारतीयों का अपमान है, हमारे संस्कारों का अपमान, हमारे चरित्र का अपमान है। ये वो देश है, जहां पानी पिलाना धर्म माना जाता है। इस देश के लोगों पर ऐसा झूठा आरोप कि कुछ भी बोल रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा का भेजा हुआ यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है, पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी पीता है, सभी न्यायमूर्ति और बाकी सभी सम्मानित लोग भी पीते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गलती माफ करना भारत के नागरिकों का उदार चरित्र है। लेकिन जानबूझकर, बद इरादे से पाप करने वालों को न दिल्ली कभी माफ करती है, न देश माफ करता है। मोदी ने कहा कि आप सभी को इनकी (AAP-दा वालों की) एक और चाल से सावधान रहना है। AAP-दा को हार का एहसास हो चुका है, इनके हर विधायक को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। इसलिए AAP-दा और कांग्रेस ने पर्दे के पीछे एक दूसरे से गठबंधन कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: 'यमुना के पानी में जहर' वाले बयान पर केजरीवाल की बढ़ेगी मुसीबत, EC ने जारी किया नोटिस, शाम 8 बजे तक मांगा जवाब

प्रधानमंत्री ने कहा कि AAP-दा कोशिश कर रहे हैं कि उसका नहीं तो कांग्रेस का विधायक जीत जाए, ताकि बाद में मिलकर सत्ता हथियाने का काम हो जाए, ऐसे तो दिल्ली पर डबल आपदा आ जाएगी। इसलिए आपको घर-घर जाना है और सबको कहना है कि कमल निशान पर ही वोट दें। 5 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूटने चाहिएं। आप याद रखना - AAP-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे। मोदी ने यह भी कहा कि हम योजनाएं बंद करने वालों में से नहीं हैं। हम योजनाओं को बल देने वाले लोगों में से हैं।

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग