केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP ने नहीं मनाई होली, आतिशी का PM Modi पर वार

By अंकित सिंह | Mar 25, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध जारी रखा है। दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने सोमवार को कहा कि पार्टी ने इस साल रंगों से नहीं खेलने और होली नहीं मनाने का संकल्प लिया है और देशवासियों से क्रूरता और बुराई के खिलाफ लड़ाई में उनके साथ शामिल होने की अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश से लोकतंत्र खत्म करने का परोक्ष हमला बोला।

इसे भी पढ़ें: 'मिसेज केजरीवाल की वेदना समझी जा सकती है लेकिन इसके जिम्मेदार खुद दिल्ली के CM हैं', BJP का पलटवार

दिल्ली की मंत्री ने कहा कि मैं आप सभी से इस होली पर आह्वान करती हूँ; क्रूरता और बुराई के ख़िलाफ़ इस जंग में हमारे साथ आइए। ये सिर्फ़ AAP की नहीं, बल्कि पूरे दिल्ली और देश के लिए लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। इससे पहले रविवार को आतिशी ने घोषणा की थी कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को I.N.D.I.A ब्लॉक द्वारा एक रैली आयोजित की जाएगी। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।

प्रमुख खबरें

Antelope Reef पर China ने चली नई सैन्य चाल, South China Sea में सबसे बड़ा सैन्य अड्डा बना रहा है ड्रैगन!

Tahir Hussain ने Ankit Sharma हत्याकांड में उम्रकैद की सजा को Delhi High Court में चुनौती दी

Kuku Kohli Passed Away | दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

Karnataka CM Shivakumar का दावा: Nagendra निर्दोष, कैबिनेट में जल्द शामिल होंगी Woman Minister