पंजाब के उपचुनाव में जीत से 'AAP' गदगद, विजय के बाद Arvind Kejriwal बोले - 'दिल्ली जीतकर रचेंगे ये इतिहास'

By Prabhasakshi News Desk | Nov 25, 2024

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में पंजाब विधानसभा उपचुनाव के 4 में से 3 विधानसभा सीटों पर शानदार जीत ने जोश और उत्साह भर दिया है। उपचुनाव की इस जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2013, 2015, 2020 के बाद आम आदमी पार्टी अब 2025 में दिल्ली चुनाव जीतकर लगातार सबसे ज्यादा सरकार बनाने का पार्टी इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के उपचुनाव का परिणाम दिल्ली चुनाव का सेमीफाइनल है। यह परिणाम 2027 में होने वाले पंजाब चुनाव का भी सेमीफाइनल था। जनता ने बता दिया कि आप सरकार अच्छा काम कर रही है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि आप ने पंजाब में 4 में से 3 सीटों पर भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। इस सीटों को 2022 की आंधी में भी हम नहीं जीत पाए थे। आप के संयोजक ने साथ ही कहा कि क्या है यह मॉडल ऑफ गर्वनेंस? यह मॉडल ऑफ गर्वनेंस है कि आम आदमी की दिन पर दिन की सहूलियत, आम आदमी की जिंदगी को कैसे बेहतर किया जाए। अभी तक इस देश के अंदर 70 साल में दूसरी पार्टियां इस बारे में बात ही नहीं करती थीं। जनता की सहूलियत, बिजली, पानी, सड़क, इनकी बात ही नहीं करती थी। पहली बार हमने दिल्ली में 24 घंटे बिजली दी। हमने बिजली मुफ्त कर दी।

दिल्ली के लोग यही चाहते हैं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पानी मुफ्त कर दिया। हमने बच्चों के लिए शानदार स्कूल बना दिए। एक आम आदमी क्या चाहता है? वो यही तो चाहता है कि उसका बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़ें, उन्हें अच्छी शिक्षा मिले। पहले आम आदमी अपना पेट काटकर बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भेजता था। अब आम आदमी ने अपने बच्चों को दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों में भेजना बंद कर दियाय़ सरकारी स्कूल इतने शानदार बन गए। एक आम आदमी यही तो चाहता है कि घर में कोई बीमार हो जाए तो उसका अच्छा इलाज हो जाए। उसके लिए हमने शानदार सरकारी अस्पताल बना दिए. मोहल्ला क्लीनिक बना दिया और उनका सारा इलाज मुफ्त कर दिया. बसों के अंदर महिलाओं का किराया मुफ्त कर दिया।

पंजाब में भी लागू है दिल्ली मॉडल 

पंजाब में भी अब दिल्ली का मॉडल पहुंच गया है। वहां भी वो सारे काम हो रहे हैं जो दिल्ली में हो रहे थे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो पार्टियों के राज से पंजाब भी बहुत पीड़ित था। कभी ये पार्टी, कभी वो पार्टी। इनका नंबर आता था तो ये लूटते थे। उनका नंबर आता था, तो वो लूटते थे। 2022 में पंजाब ने ऐतिहासिक बहुमत दिया और 117 में से 92 सीट देकर आम आदमी पार्टी को जिताया।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत