'बेनकाब हो गई AAP, शराब और पैसे बांटकर...' भगवंत मान पर मनोज तिवारी का तंज

By अंकित सिंह | Jan 31, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास कपूरथला हाउस की तलाशी को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तंज कसा है। मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी बेनकाब हो गई है। यह शराब और पैसा बांटकर लोगों को रिश्वत देना चाहती है।' लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने कहा कि सामान गोदाम में रखा हुआ था लेकिन वह भी किसी 'दिल्ली भक्त' मुखबिर ने पुलिस को बता दिया होगा। नकदी और शराब की बोतलें पकड़ी गई हैं। यही AAP का चरित्र है। 

मनोज तिवारी ने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली के लोगों ने तय कर लिया है कि आम आदमी पार्टी बाहर जाएगी। भाजपा सत्ता में आएगी और दिल्ली को इन कठिन परिस्थितियों से निकालकर दुनिया के सामने एक अच्छी राष्ट्रीय राजधानी बनाएगी। भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास के बाहर बृहस्पतिवार को उस दौरान नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यहां पैसा वितरित किए जाने के आरोपों के बाद मान के परिसर की तलाशी लेने की कोशिश की थी। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस और बीजेपी में इलू-इलू हो रहा है, दिल्ली के रण में अख‍िलेश को साथ लेकर केजरीवाल का रोड शो, जमकर किया हमला

राष्ट्रीय राजधानी में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के लिए प्रचार कर रहे मान ने निर्वाचन आयोग और दिल्ली पुलिस पर पलटवार करते हुए उनपर आरोप लगाया कि वे भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को ‘‘बदनाम’’ करने की कोशिश कर रहे हैं। ‘आप’ के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सहित पार्टी के नेताओं ने मान का बचाव किया और निर्वाचन अधिकारियों पर भाजपा द्वारा खुलेआम पैसे बांटने पर आंखें मूंद लेने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम