Delhi में AAP को मिल गया कैलाश गहलोत का विकल्प, नजफगढ़ से इस नेता को बनाया उम्मीदवार

By अंकित सिंह | Dec 13, 2024

आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तरुण यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। तरुण यादव दिल्ली के पूर्व मंत्री और नजफगढ़ से आप विधायक रहे कैलाश गहलोत की जगह ली है। कैलाश गहलोत ने पिछले महीने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। एक दिन पहले ही आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने नजफगढ़ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण यादव और उनकी पत्नी दो बार की स्वतंत्र पार्षद मीना यादव को पार्टी में शामिल कराया था।

इसे भी पढ़ें: Goa cash-for-jobs scam: AAP के आरोपों को प्रमोद सावंत ने किया खारिज, मुकदमा दायर करने की धमकी दी

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस चुनावी मौसम में प्रगतिशील दिल्ली के लिए अरविंद केजरीवाल के दृष्टिकोण का समर्थन करने के लिए कई उल्लेखनीय हस्तियां आप के साथ हाथ मिला रही हैं। तरुण यादव और मीना यादव के शामिल होने से हमारे अभियान को काफी बढ़ावा मिलेगा। सिंह ने पार्षद के रूप में मीना यादव के एक दशक लंबे कार्यकाल और नजफगढ़ क्षेत्र में एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में तरूण यादव की प्रतिष्ठा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने समुदाय की चिंताओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आप के मिशन के साथ पूरी तरह मेल खाती है।

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने इलेक्शन कमीशन से की मुलाकात, BJP के खिलाफ 3000 पन्नों के दिए सबूत

मीना यादव के बारे में बोलते हुए, पाठक ने कहा कि वह लगातार दो बार स्वतंत्र पार्षद रही हैं, और अपने जमीनी स्तर के काम के लिए बहुत सम्मान अर्जित किया है। तरुण यादव ने आभार व्यक्त करते हुए आप में शामिल होने के अपने फैसले के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लिए अरविंद केजरीवाल की नीतियों और दृष्टिकोण से गहराई से प्रेरित हूं। AAP में शामिल होने से मुझे उस समुदाय में अधिक प्रभावी ढंग से योगदान करने की अनुमति मिलती है जिसकी मैंने वर्षों से सेवा की है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ