1,000 अनधिकृत कॉलोनियों में जल आपूर्ति करने में विफल रही AAP सरकार: तिवारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई ने रविवार को आम आदमी सरकार पर लगभग 1,000 अनधिकृत कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति करने में विफल रहने और लोगों का जीवन मुश्किल बनाने का आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘849 अनधिकृत कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। 147 ऐसी कॉलोनियों में पानी की पाइपलाइनें तक नहीं बिछाई गई हैं क्योंकि दिल्ली जल बोर्ड को कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (उद्देश्य के लिए) जारी नहीं किए गए।’’

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने हालांकि भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जब उनकी पार्टी ने 2015 में सरकार बनाई थी, तब केवल 926 अनधिकृत कॉलोनियों में पानी की लाइनें थीं। उन्होंने कहा कि 15 साल के अपने कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने केवल 926 कॉलोनियों को ही पानी की लाइनें मुहैया कराई थीं। उन्होंने कहा कि केवल 4 वर्षों में, केजरीवाल सरकार अनधिकृत कालोनियों की संख्या को बढ़ाकर 1,520 करने में सफल रही है, जहां जल आपूर्ति हो रही है।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील