आप सरकार ने लोगों को उम्मीद दी है, बदलाव लाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

नयी दिल्ली। आम आमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पार्टी ने यह साबित किया है कि सरकार ईमानदारी से भी चलाई जा सकती है और उसने देश को एक उम्मीद दी है। केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उन राज्यों में प्रचार में जुटने को कहा, जहां चुनाव होने वाले हैं। केजरीवाल ने ऑनलाइन सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय राजधानी में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए घर घर जाकर प्रचार करने को कहा, साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सभी नियमों का भी पालन करने को कहा। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की कम से कम पाबंदियां लगाने की कोशिश है, ताकि रोजीरोटी न प्रभावित हो: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि इस पूरी कवायद का मकसद चुनाव जीत कर सत्ता में आना भर नहीं है, बल्कि ‘‘बेईमान और भ्रष्ट’’ तंत्र में ‘‘आधारभूत बदलाव ’’लाना है। केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया में प्रचार शुरू करने को कहा और कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्यों के जरिए बता दिया है कि ‘‘बदलाव संभव’’ है। 

प्रमुख खबरें

Oscar 2027: मराठी फिल्म गोंधल की ऑस्कर में एंट्री! निर्देशक संतोष डावखर बोले- मुझे पहले दिन से था भरोसा...

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट