आप ने भाजपा में शामिल अपने दो विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए अपने दो असंतुष्ट विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग को ले कर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष से बुधवार को संपर्क किया। पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यह जानकारी दी।

आप के दो विधायक अनिल वाजपेयी और देविन्दर सेहरावत खुलेआम पार्टी के आलोचक थे और लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे। भारद्वाज ने पुष्टि की कि इन असंतुष्ट विधायकों के खिलाफ अर्जी दी गई है और इनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई है। 

इसे भी पढ़ें: 1,000 अनधिकृत कॉलोनियों में जल आपूर्ति करने में विफल रही AAP सरकार: तिवारी

बता दें कि सहरावत बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और उन्‍होंने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्‍हें आम आदमी पार्टी ने सितंबर 2016 से पंजाब में पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी के बाद निलंबित कर दिया था। वहीं गांधी नगर से आप के टिकट पर चुनाव जीतने वाले अनिल वाजपयी ने इसी साल 3 मई को भाजपा की सदस्‍यता ली थी. उन्‍होंने आप पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह