'AAP को कमतर आंका जा रहा, बन सकती है उसकी सरकार', Exit Poll को लेकर संदीप दीक्षित का बड़ा दावा

By अंकित सिंह | Feb 06, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने दावा किया है कि एग्जिट पोल के अनुमानों में AAP को कमतर आंका जा रहा है और वह दिल्ली में अगली सरकार बना सकती है। संदीप दीक्षित ने दावा किया कि एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी सरकार बना सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को कमतर आंका है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को बेहद कमजोर के तौर पर पेश किया है लेकिन नहीं लगता कि उनकी हालत इतनी खराब होगी। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में खिलेगा कमल या बरकरार रहेगा केजरीवाल का जादू? जानें मतदान के बाद क्या है Exit polls के अनुमान

दिल्ली में बुधवार को विधानसभा चुनाव में 60प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। रात साढ़े ग्यारह बजे निर्वाचन आयोग के मतदानऐप पर अद्यतन किये गये आंकड़े से यह जानकारी सामने आयी है। अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा अभी बाकी है क्योंकि मतदान के आंकड़े को अब भी ऐप पर अद्यतन किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जिसका समापन शाम छह बजे हुआ। दिल्ली में 1.56 करोड़ पात्र मतदाता हैं। रात साढ़े ग्यारह बजे मतदान प्रतिशत 60.44 फीसदी बताया गया। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand