पीएम मोदी ने बच्चों के साथ बिताए वक्त तो क्रेडिट लेने में जुटी AAP, सिसोदिया बोले- ये हमें जेल भेजेंगे, हम इन्हें स्कूल भेजेंगे

By अंकित सिंह | Oct 19, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात के गांधीनगर में उन्होंने मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ के दौरान बच्चों से संवाद किया। वह बच्चों के साथ बैठे रहे। इसी को लेकर अब क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि हमने दिल्ली के स्कूल को बेहतर बनाया है। अब हम देश के स्कूल को बेहतर बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ पीएम मोदी के बैठने वाली एक तस्वीर को लेकर ट्वीट किया। अपने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि मुझे बेहद ख़ुशी है कि आज देश की सभी पार्टियों और नेताओं को शिक्षा और स्कूलों की बात करनी पड़ रही है। ये हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं उम्मीद करता हूँ कि केवल चुनाव के दौरान शिक्षा याद ना आए। सभी सरकारें मिलकर महज़ 5 साल में सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'भारत की विविधता ही इसकी शक्ति', इंटरपोल महासभा में पीएम मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ विश्व को एकजुट होना होगा

मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा के 27 साल के शासन में गुजरात के सरकारी स्कूलों का हाल ये है - 48,000 स्कूलों में से 32,000 की हालत एकदम ख़स्ताहाल है, इनमें भी 18,000 में तो कमरे तक नहीं है। टीचर नहीं है। इन स्कूलों में एक करोड़ बच्चों में से अधिकतर का भविष्य अंधेरे में है। आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया फिलहाल दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर सीबीआई के रडार पर हैं। 

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है