Congress को झटका, AAP की बल्ले-बल्ले, पांच बार के विधायक Mateen Ahmad पार्टी में शामिल

By एकता | Nov 10, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका देते हुए पांच बार के विधायक मतीन अहमद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मतीन अहमद रविवार को अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। बता दें, मतीन अहमद से पहले उनके बेटे-बहु आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: AAP को झटका, सीनियर नेता Sardar Harsharan Singh Balli ने छोड़ी पार्टी, बेटे के साथ भाजपा में हुए शामिल

आप को लग चुका है झटका

मतीन अहमद के आप में शामिल होने से ठीक पहले पार्टी को एक झटका लग चुका है। पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके सरदार हरशरण सिंह बल्ली रविवार को भाजपा में शामिल हुए। बल्ली के साथ उनके बेटे सरदार गुरमीत सिंह रिंकू बल्ली भी भाजपा में शामिल हुए। गुरमीत सिंह रिंकू आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे थे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह