AAP नेता आतिशी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, भाजपा नेता ने की थी शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

By अंकित सिंह | Jul 23, 2024

मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की मंत्री आतिशी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुईं, जहां उन्हें मानहानि मामले में जमानत दे दी गई। अदालत ने उसकी जमानत राशि 20,000 रुपये तय की। मानहानि के आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर एक शिकायत से उपजे हैं, जिन्होंने आरोप लगाया था कि आप विधायकों को 'खरीद-फरोख्त' कर रही है। बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आज से आतिशी आप नेताओं के 'जेल एंड बेल' ग्रुप में शामिल हो गई हैं। अब ये चलता रहेगा। बेहतर होता कि वह माफी मांग लेती और इस मामले को सुलझा लेती। 

इसे भी पढ़ें: बजट में दिल्ली को मिले वाजिब हिस्सा, AAP का केंद्र पर निशाना, आतिशी बोलीं- हम भीख नहीं, अपना हक मांग रहे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले आतिशी को अदालत के समन की निंदा करते हुए इसे 'तानाशाही' का कृत्य करार दिया था। केजरीवाल ने तर्क दिया कि भाजपा का लक्ष्य आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को 'तुच्छ' आरोपों के तहत गिरफ्तार करना है। केजरीवाल ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, 'अगर मोदी जी सत्ता में लौटे तो हर एक विपक्षी नेता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 'दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि मानहानि की शिकायत आतिशी के इस दावे के बाद आई है कि भाजपा ने उनसे अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया था। कपूर ने जोर देकर कहा कि आप जब भी भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करती है तो ऐसे आरोपों का इस्तेमाल ध्यान भटकाने के लिए करती है। उन्होंने कहा, 'आतिशी द्वारा माफी मांगने से इनकार करने के बाद हमने मानहानि का मुकदमा दायर किया।'

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत