AAP नेता संजय सिंह ने RSS-BJP पर बोला हमला, पूछा- इतना सन्नाटा क्यों है भाई?

By अंकित सिंह | Sep 23, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा मोहन भागवत से पांच सवाल पूछे जाने के बाद से आरएसएस और भाजपा दोनों की ओर से चुप्पी साधी गई है। उन्होंने तंज कसते हुए एके हंगल के संवाद को याद किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये इतना सन्नाटा क्यों है भाई? सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो सवाल पूछे हैं, उनका जवाब देश का हर व्यक्ति सुनना चाहता है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी और आरएसएस जानते हैं कि सवाल सच हैं और उनकी चुप्पी साबित करती है कि केजरीवाल सही हैं।

इसे भी पढ़ें: AAP विधायक अमानतुल्ला खान को नहीं मिली राहत, 7 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

संजय सिंह ने कहा कि लोग चपरासी की नौकरी छोड़ने को तैयार नहीं होते, फिर भी केजरीवाल ने केवल 49 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया क्योंकि यह सिद्धांतों का मामला था। वह जेल से बाहर आए और पद छोड़ दिया क्योंकि यह ईमानदारी का मामला था। आप नेता ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी 75 साल की उम्र में भी प्रधानमंत्री पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। केजरीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से सवाल किया कि क्या वह भारतीय जनता पार्टी की "पार्टियों को तोड़ने और विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करने" की राजनीति से सहमत है।

प्रमुख खबरें

Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त

Ahmedabad Airport पर 13 करोड़ का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो तस्कर पकड़े गए

UPSSSC PET 2026 संपन्न, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

MP Foundation Day पर बोले CM Mohan Yadav, कई क्षेत्रों में देश में आगे है राज्य