AAP नेता संजय सिंह ने JDU की अग्निपथ योजना की समीक्षा की मांग को सही ठहराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2024

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि अग्निपथ योजना की समीक्षा की जद (यू) की मांग 100 प्रतिशत सही है और इस योजना को पहले ही वापस ले लिया जाना चाहिए था। इससे पहले दिन में जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के नेता के सी त्यागी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने अग्निपथ योजना की समीक्षा की मांग की है और जाति आधारित जनगणना के मुद्दे को आगे बढ़ाएगी। सिंह ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, अग्निवीर भारत माता और सेना के साथ विश्वासघात है। प्रधानमंत्री को इसे पहले ही वापस ले लेना चाहिए था।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस