अयोध्या में कथित भूमि घोटाले पर अदालत का रुख करेंगे AAP नेता संजय सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2021

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर न्यास द्वारा खरीदी गई भूमि की प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले को अदालत में लेकर जाने की तैयारी कर रहे हैं। सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने इस भ्रष्टाचार का खुलासा करने के बाद केंद्र और भाजपा का तीन दिन तक इंतजार किया कि वह कार्रवाई करेंगे। मुझे समझ में आ गया है कि भाजपा प्रॉपर्टी डीलरों में विश्वास रखती है न कि भगवान राम में। मैं इस मामले को अदालत में लेकर जाने की तैयारी कर रहा हूं।”

इसे भी पढ़ें: सोलह बरस बाद रीयाल मैड्रिड से विदा लेंगे सर्जियो रामोस, कप्तानी में जिताए 22 खिताब

सिंह ने मांग की है कि भाजपा और न्यास के सदस्य करोड़ों हिन्दुओं से माफी मांगें। इस बीच कथित भूमि घोटाले के विरोध में गाजियाबाद में हनुमान मंदिर पर धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पार्टी के कार्यकर्ता मनोज त्यागी के अनुसार, धरने पर बैठे कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे और उन्होंने कोविड-19 नियमों का पालन किया। पुलिस अधीक्षक (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया। अग्रवाल ने कहा कि उन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर