AAP नेता संजय सिंह करेंगे पंजाब का दौरा, मुख्यमंत्री मान और पार्टी विधायकों के साथ करेंगे बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2024

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह मंगलवार को पंजाब के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किये गये आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में सिंह और मान के कंधों पर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी है। 

प्रमुख खबरें

Shri Krishna Janmashtami 2026: रोहिणी नक्षत्र में होगा कान्हा का जन्म, जानें Shubh Muhurat और पूरी पूजा विधि

Kerala के Kottayam में ननों ने शुरू किया Stand By Me क्लोदिंग ब्रांड

Delhi Jal Board Case: AAP नेता Satyendar Jain को बड़ी राहत, ₹2 लाख के बांड पर मिली Bail

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का Uttarakhand दौरा, 2027 चुनावी रणनीति पर मंथन