आप नेताओं ने LG कार्यालय तक मार्च किया; यशवंत सिन्हा भी प्रदर्शन में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2018

नयी दिल्ली। आईएएस अधिकारियों के संबंध में दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के मध्य जारी गतिरोध के बीच हजारों आप नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल कार्यालय तक मार्च किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी सोमवार की शाम से उपराज्यपाल कार्यालय में धरने पर बैठे हुए हैं। भाजपा से हाल में इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के सिविल लाइन्स स्थित आवास पर इकट्ठा हुए, जहां से उपराज्यपाल कार्यालय की ओर विरोध मार्च निकाला गया। 

 

आप कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित करते हुए सिन्हा ने इस ‘संघर्ष’ में केजरीवाल और आप के प्रति एकजुटता जाहिर की। सिन्हा ने कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस समय प्रधानमंत्री होते तो गृह मंत्रालय को इस संकट का समाधान निकालने का निर्देश देते लेकिन मौजूदा सरकार ‘सो रही है।’ उन्होंने कहा कि पूरा देश दिल्ली की स्थिति को लेकर चिंतित है। 

 

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली के संकट का समाधान जितनी जल्दी हो जाए, देश के लिए वह उतना ही बेहतर रहेगा।’’ आप सरकार उपराज्यपाल से आईएएस अधिकारियों को ‘ हड़ताल ’ खत्म करने का निर्देश देने और ‘चार’ माह से हड़ताल कर रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। विरोध मार्च के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपराज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा ‘एलजी साहब, दिल्ली छोड़ो।’

प्रमुख खबरें

Mizoram में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

SRH vs RR IPL 2024: रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से दी मात

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान