अचानक AAP ने पंजाब में कर दिया बड़ा बदलाव, भगवंत मान की जगह इस नेता को सौंप दी कमान

By अंकित सिंह | Nov 22, 2024

पंजाब में अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली आप मे पार्टी में बड़ा परिर्वतन किया है। आप ने शुक्रवार को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा को अपनी राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान के एक महीने बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पार्टी की राज्य इकाई के पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति पर आप नेतृत्व से बात करेंगे और उन्होंने पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी।

इस साल की शुरुआत में मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। इन उपचुनावों को मान के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जिनकी सरकार ने अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि आज मैंने अपने दो करीबी सहयोगियों कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शेरी कलसी कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Election 2025: AAP का 'रेवड़ी पर चर्चा' कैंपेन लॉन्च, केजरीवाल बोले- बीजेपी आ गई तो भरने पड़ेंगे बिजली-पानी के बिल

उन्होंने लिखा कि मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा भरोसा है कि वे आने वाले समय में पंजाब में पार्टी और संगठन को मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पिछले महीने चब्बेवाल में एक रैली को संबोधित करने के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वह सात साल से पंजाब में पार्टी अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां हैं. मेरे पास 13-14 विभाग हैं। मैं पूर्णकालिक राज्य इकाई प्रमुख नियुक्त करने के लिए पार्टी से बात करूंगा ताकि जिम्मेदारियों को विभाजित किया जा सके। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi