दिल्ली में भाजपा सरकार बनते की AAP ने कर दी बड़ी मांग, पूर्व सीएम आतिशी ने प्रेस को किया संबोधित

By अंकित सिंह | Feb 20, 2025

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है। आज रेखा गुप्ता को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीएम पद की शपथ दिलाई है। इन सबके बीच पूर्व सीएम और आप की परिष्ठ नेता आतिशी ने रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए कुछ बड़ी मांग कर दी है। आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली की सभी महिलाएँ इंतज़ार कर रही हैं कि आज BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का फ़ैसला लिया जाएगा और 8 मार्च तक पहली किस्त भी आ जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने रेखा गुप्ता को दी बधाई, की ये दो बड़ी मांग, केजरीवाल पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यहां सचिवालय में दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया और कहा कि उनकी पार्टी की ओर से चुनाव में किए गए हर वादे को सरकार पूरा करेगी। पहली बार शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुईं रेखा को आज उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद की शपथ दिलाई। दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा एवं राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की।

प्रमुख खबरें

BRICS में भारत की Diplomacy की तारीफ, South Korea के राजदूत बोले- मुश्किल दौर में बनी सहमति

तमिलनाडु के मंत्री निर्मल कुमार ने मीनाक्षी मंदिर कुंभाभिषेकम व्यवस्था का बचाव किया, टीटीवी दिनाकरन की आलोचना की

Devendra Fadnavis ने किया UWA Mumbai Campus का जिक्र, 3 छात्रों को मिलेगी 100% Scholarship

Love Horoscope For 18 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन