AAP का Mission Gujarat, शुरू किया गुजरात जोड़ो अभियान, केजरीवाल बोले- बीजेपी के जाने का टाइम आ गया है

By अंकित सिंह | Jul 02, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संगठनात्मक बैठकों में भाग लेने के लिए 1 से 3 जुलाई तक गुजरात का तीन दिवसीय दौरा शुरू किया। अरविंद केजरीवाल ने आज आम आदमी पार्टी के 'गुजरात जोड़ो अभियान' की शुरुआत की। यह इस साल दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार और गुजरात के विसावदर विधानसभा क्षेत्र से आप नेता गोपाल इटालिया की हालिया उपचुनाव जीत के बाद हुआ है, जहां उन्हें 75,942 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 58,388 वोट मिले।

 

इसे भी पढ़ें: आप की अदालत: कैलाश खेर ने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को लताड़ा, बोले- 'बॉलीवुड में कम ही बनती हैं सार्थक फिल्में, लोक संगीत को बढ़ावा देना चाहिए'


इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में 30 साल कांग्रेस ने राज किया, भाजपा ने 30 साल राज किया है। अब समय का चक्र घूम गया है और बीजेपी के जाने का टाइम आ गया है। अब एक ईमानदार पार्टी आएगी जो अच्छा काम करेगी। विसावदर की जीत से भगवान ने संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 30 साल में 100 Km/hour की स्पीड से दौड़ने वाले गुजरात को 35 Km/hour की स्पीड पर लाकर खड़ा कर दिया। सूरत हल्की बारिश के पानी में बुरी तरह डूबा हुआ था, लोगों के करोड़ों रुपये के घरों तक के अंदर पानी घुस गया। बीजेपी 30 साल में गुजरात की सड़कें तक नहीं बना पाई हैं।


आप प्रमुख ने कहा कि बीजेपी युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है, पेपर लीक हो रहे हैं। ये मनरेगा में गरीबों का पैसा तक खा गए हैं। कांग्रेस और बीजेपी मिलकर गुजरात को खा रहे हैं। कांग्रेस तो बीजेपी की नौकरी करती है। दोनों पार्टियों ने कंपनियाँ खोल रखी हैं। 70% ठेके एक पार्टी को तो 30% ठेके दूसरी पार्टी को मिलते हैं। केवल आम आदमी पार्टी है जो देश की सेवा करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस का प्रेमी और प्रेमिका का रिश्ता है, जो छिप-छिपकर मिलते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: AAP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, BJP के झुग्गी तोड़ो अभियान पर Arvind Kejriwal ने साधा निशाना


केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि विसावदर का चुनाव सेमीफाइनल और 2027 चुनाव की दस्तक थी। 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और जनता का शासन होगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने 'गुजरात जोड़ो अभियान' की शुरुआत की। गुजरात के सभी लोग 9512040404 नंबर पर Missed Call करके AAP से जुड़ सकते हैं। हमें इस सदस्यता अभियान को जनआंदोलन बनाना है, हमें गुजरात के 7 करोड़ लोगों को साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा, "बीजेपी ने यहां 30 साल तक शासन किया क्योंकि कोई विकल्प नहीं था; कांग्रेस बीजेपी की गोद में बैठी थी... अब लोगों को एक अच्छा, ईमानदार, देशभक्त विकल्प मिल गया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाने का फैसला किया है।"

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Meghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद जानलेवा खनन, ब्लास्ट में Assam के 16 मजदूरों की मौत

Delhi Pollution पिछली सरकारों की देन, CM Rekha Gupta बोलीं- अब बनेगी Long-Term Strategy

Bharat Taxi की शुरुआत, ग्राहकों को मिलेगी बेहद सस्ती सवारी, Ola और Uber की मुश्किलें बढ़ना तय है!

CM Yogi का ड्रीम प्रोजेक्ट UP Film City अब हकीकत, Mom-2 से होगी शूटिंग की शुरुआत