AAP विधायक अमानतुल्ला खान ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, अपनी गिरफ्तारी को दी चुनौती

By अंकित सिंह | Sep 17, 2024

ओखला से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्ला खान ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। उन्हें दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को धन शोधन के एक मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

इसे भी पढ़ें: आतिशी के CM होने पर AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने उठाए सवाल, बोलीं- उनके माता-पिता आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए लड़े

इस बीच, खान के वकील ने ईडी की अर्जी का विरोध किया और अदालत से उनके मुवक्किल को रिहा करने का अनुरोध करते हुए कहा कि न्यायाधीश उसकी रिहाई पर कोई भी शर्त निर्धारित कर सकते हैं। खान को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दो सितंबर को हिरासत में लिया गया था। इससे पहले, ईडी ने यहां ओखला स्थित खान के आवास पर तलाशी ली थी। एजेंसी ने अदालत से कहा था कि तलाशी के दौरान खान से कई सवाल पूछे गए, लेकिन वह गोलमोल जवाब देते रहे और इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान