AAP विधायक अमानतुल्ला खान को नहीं मिली राहत, 7 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

By अंकित सिंह | Sep 23, 2024

वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले मेंदिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्ला खान की न्यायिक हिरासत 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में अपना मेडिकल रिकॉर्ड ले जाने की इजाजत दे दी है। जेल में इलेक्ट्रिक कैटल और ग्लूकोज मीटर ले जाने की इजाजत मांगने वाली अर्जी पर कोर्ट ने जेल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। अदालत इस अर्जी पर 25 सितंबर को सुनवाई करेगी। उन्हें 2 सितंबर को ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: विधायक Amanatullah Khan की गिरफ्तारी पर बोली AAP, तानाशाह के जुल्म के आगे नहीं झुकेंगे क्रांतिकारी

वहीं, ओखला से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्ला खान ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। उन्हें दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। खान के वकील ने ईडी की अर्जी का विरोध किया और अदालत से उनके मुवक्किल को रिहा करने का अनुरोध करते हुए कहा कि न्यायाधीश उसकी रिहाई पर कोई भी शर्त निर्धारित कर सकते हैं। खान को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दो सितंबर को हिरासत में लिया गया था। 

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन के तीन साल पूरे, 14 सदस्यीय समन्वय समिति हुई निष्क्रिय

BRICS Summit 2026 की सफलता पर बोले S Jaishankar, बंटी दुनिया में भारत ने बनाई सहमति

UP Anganwadi Bharti: 12वीं पास महिलाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे भरें Online Form

2020 Delhi Riots: भजनपुरा हिंसा मामले में 5 दोषी करार, कोर्ट ने आगजनी के आरोप से किया बरी