ED के समन की अनदेखी करने के मामले में ‘AAP’ विधायक अमानतुल्ला खान को जमानत मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्ला खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन की अनदेखी करने के लिए एजेंसी द्वारा दायर किए गए एक मुकदमे में शनिवार को जमानत दे दी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) दिव्या मल्होत्रा ने अदालत में पेश होने के बाद खान को 15,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा कर दिया। ईडी ने खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े धनशोधन मामले की जांच में शामिल होने के लिए उसके समक्ष पेश नहीं होने का आरोप लगाते हुए अदालत का रुख किया था। 

इसे भी पढ़ें: BJP ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से पूनम महाजन की जगह वकील उज्ज्वल निकम को उम्मीदवार बनाया

ईडी ने इस मामले में चार आरोपियों और एक कंपनी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अवैध रूप से पट्टे पर दे दिया गया। ईडी ने यह भी आरोप लगाया कि खान की अध्यक्षता के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड में संविदा पर 32 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई और उन्होंने नियुक्ति के दौरान नियमों का उल्लंघन किया।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी