पापा विधायक हैं, ऐसे कैसे चालान काट दोगे... आप MLA अमानतुल्लाह खान के बेटे ने पुलिस से की बदसलूकी

By अंकित सिंह | Jan 24, 2025

दिल्ली पुलिस ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने और संशोधित साइलेंसर के साथ मोटरसाइकिल चलाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें से एक ने खुद को आप विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा होने का दावा किया है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की गश्त के दौरान दो लड़के मोटरसाइकिल पर नजर आए, वो गलत साइड से आ रहे थे और बुलेट के मॉडिफायर साइलेंसर से तेज आवाज कर रहे थे। बाइक टेढ़े-मेढ़े तरीके से चलायी जा रही थी। 

इसे भी पढ़ें: आतिशी के आरोपों पर रमेश बिधूड़ी का पलटवार, बोले, CM परेशान हैं, AAP के पास कोई कार्यकर्ता नहीं बचा

दिल्ली पुलिस ने बताया कि खुद को AAP विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा बताने वाले शख्स पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार, खतरनाक ड्राइविंग, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने के आरोप में 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

प्रमुख खबरें

IIFA 2027: अबू धाबी में करण जौहर संग होस्टिंग डेब्यू करेंगे वरुण धवन, सलमान खान और करीना कपूर जमाएंगे रंग

Strait of Hormuz संकट: US SPR में 30 करोड़ बैरल से नीचे पहुंचा क्रूड ऑयल का रिजर्व

Ramayana का इंग्लिश कट हिंदी वर्शन से 30 मिनट होगा छोटा, नहीं होंगे गाने, जानें मेकर्स का ग्लोबल प्लान

Iran में सरकार आयोजित विशाल रैली में हजारों नागरिकों ने हथियार उठाने का लिया संकल्प