AAP विधायक नरेश बालियान को फिर से लगा झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

By अंकित सिंह | Dec 13, 2024

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को आप के उत्तम नगर विधायक नरेश बालियानको कथित संगठित अपराध से जुड़े एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि पुलिस को उनकी आगे की रिमांड देने से इनकार कर दिया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने यह आदेश तब पारित किया जब बाल्यान को मामले में पहले दी गई सात दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया।

इसे भी पढ़ें: Goa cash-for-jobs scam: AAP के आरोपों को प्रमोद सावंत ने किया खारिज, मुकदमा दायर करने की धमकी दी

बालियान को मामले में पहले दी गई सात दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया था। विधायक को कथित संगठित अपराध मामले में 4 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक अदालत ने पहले कथित जबरन वसूली मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में हाई कोर्ट, जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग समेत 6 जगहों पर बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सीधे रास्ते पर नहीं चला तो...सिंधु जल संधि पर शहबाज ने भारत को दी खुली धमकी

योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: PM Modi होते तो 1947 में भारत का बंटवारा नहीं होता

Delhi Weather अपडेट: राजधानी में हल्की बारिश के आसार, AQI 103 दर्ज