दिल्ली चुनाव से पहले AAP का नया दांव, सनातन सेवा समिति का गठन, 8 लोगों को किया नामित

By अंकित सिंह | Jan 10, 2025

दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है और राजनीतिक दल 70 सीटों पर लड़ाई के लिए कमर कस रहे हैं। इसके बीच, आम आदमी पार्टी हिंदूओं को साधने की कोशिश शुरू कर दी है। आप ने 'सनातन सेवा समिति' नाम से एक नई शाखा शुरू करके एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कमेटी में बीजेपी के मंदिर विंग के 100 से ज्यादा सदस्यों को शामिल किया गया है।  इस रणनीतिक कदम को दिल्ली चुनाव से पहले मतदाताओं, विशेषकर धार्मिक हलकों में अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए AAP के कदम के रूप में देखा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: गालीबाज दानव बनाम पूर्वांचलियों का दुश्मन, दिल्ली चुनाव को लेकर AAP और BJP के बीच पोस्टर वार

आप की 'पुजारी-ग्रंथी सम्मान राशि' योजना की घोषणा पिछले हफ्ते 5 फरवरी के चुनावों से पहले पार्टी की चुनाव पूर्व गारंटी के हिस्से के रूप में की गई थी। यह पहल मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा करने वाले हिंदू और सिख पुजारियों को मासिक मानदेय देने का वादा करती है। घोषणा के बाद, AAP ने कथित तौर पर योजना के लिए पात्र पुजारियों का पंजीकरण करना शुरू कर दिया, जिसमें भाजपा के मंदिर सेल के सदस्यों सहित कई वर्गों ने रुचि दिखाई। AAP की योजना केजरीवाल सरकार के तहत दिल्ली वक्फ बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए मौजूदा मानदेय को प्रतिबिंबित करती है, जो मौलवियों को 17,000 रुपये और पंजीकृत मस्जिदों के मुअज्जिनों को 16,000 रुपये का अनुदान देता है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन