आप ने राज्यसभा के लिए स्वाति मालीवाल को प्रत्याशी बनाया, संजय सिंह, एनडी गुप्ता को पुन: नामित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को शुक्रवार को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया और संजय सिंह तथा एन.डी. गुप्ता को ऊपरी सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: नामित किया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने नामांकन की घोषणा की। पीएसी की अध्यक्षता ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। पार्टी ने कहा, ‘‘डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को पहली बार नामित किया गया है। पीएसी ने संजय सिंह तथा एन.डी. गुप्ता को राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनके दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: नामित करने का फैसला किया है।’’

उन्हें 2015 में डीसीडब्ल्यू का अध्यक्ष बनाया गया था जहां उन्होंने दिल्ली में तेजाब हमलों, यौन उत्पीड़न और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों से निपटने के लिए कई पहलों की अगुवाई की। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार संजय सिंह को यहां एक अदालत ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर पुन: नामांकन के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दे दी है। विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने सिंह की अर्जी पर यह आदेश पारित किया। सिंह ने कहा था कि राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका मौजूदा कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है और निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कराने तथा इसके लिए नौ जनवरी तक नामांकन दाखिल करने का एक नोटिस दो जनवरी को जारी किया। अर्जी में तिहाड़ जेल के अधीक्षक को सिंह को दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति देने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

प्रमुख खबरें

India की ऐतिहासिक Test जीत: Afghanistan को पारी और 300 रनों से दी करारी शिकस्त

NEET-UG पेपर लीक पर INDIA Bloc का बड़ा एक्शन, CJI को लिखेंगे खत, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

Odisha को CM Majhi की बड़ी सौगात, Raghunath Murmu Medical College में 650 Bed के Hospital का उद्घाटन

RG Kar Case पर TMC में संग्राम! Sukhendu Roy ने छोड़ा साथ, कहा- जमीनी हकीकत से दूर हैं नेता