दिल्ली के विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के विरोध में आप का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान एवं अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल खान की पत्नी मरियम ने आरोप लगाया कि उनके पति को ‘‘फर्जी’’ मामले में फंसाया गया है। दिलीप पांडे और कुलदीप कुमार समेत आप विधायकों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

इस सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ओखला से आप विधायक खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड में अध्यक्ष पद पर अपने कार्यकाल के दौरान भर्ती से संबंधित धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

Kaushambi Toll Plaza पर मौत का Live मंजर, CCTV में कैद हुआ LPG टैंकर ब्लास्ट, 4 की मौत

ईरान के लिए सलमान ने दिखाया अपना असली रौब, ट्रंप की पूरी सरकार बौखला उठी

Ram Mandir Donation विवाद: Champat Rai बोले – कलंक लेकर Ayodhya से नहीं जाऊंगा, मैंने ही गबन उजागर किया

Monsoon Adventure: ये हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत ट्रेक, जहां मिलता है Thrill और सुकून का डबल डोज