दिल्ली सरकार के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, सौरभ भारद्वाज ने साधा BJP पर निशाना

By अंकित सिंह | May 31, 2025

महिला समृद्धि योजना 2025 के मुद्दे पर भाजपा नीत दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। दिल्ली सरकार दावा करती है कि उसकी उपलब्धियों में से एक 31 जगहों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाना है। सच ये है कि ये आयुष्मान आरोग्य मंदिर नहीं है, ये दिल्ली सरकार की पुरानी डिस्पेंसरी है, जिसका उद्घाटन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने 2017 में किया था। सिर्फ बाहर से जीर्णोद्धार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: घसीटूंगा, नंगा कर दूंगा…, AAP विधायक पर महिला डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

सीएम गुप्ता ने इस अवसर पर '100 दिन सेवा के' कार्यक्रम में भाग लिया। दिल्ली की सीएम ने अपने पूर्ववर्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आम लोगों का दावा किया था जो सत्ता के लालची हो गए, जबकि उनकी सरकार लोगों के बीच सड़कों पर काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि जब रामलीला मैदान से आंदोलन शुरू हुआ तो हजारों-लाखों लोग इसमें शामिल हुए, मैं भी शामिल हुआ, दूसरे लोग भी शामिल हुए...सभी ने इसका समर्थन किया, यह सोचकर कि दिल्ली और देश में कुछ बेहतर होगा। जो लोग कहते थे कि उन्हें सत्ता का लालच नहीं है, वे इतने लालची हो गए कि उन्हें सत्ता के अलावा कुछ दिखाई ही नहीं देता...मेरा मंत्रिमंडल, हमारे विधायक, सभी जनप्रतिनिधि लगातार सड़कों पर लोगों के बीच काम करते हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत