Exit polls को AAP ने किया खारिज, सौरभ भारद्वाज बोले, अरविंद केजरीवाल फिर बनेंगे सीएम

By अंकित सिंह | Feb 06, 2025

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि एग्जिट पोल की उम्र सिर्फ एक दिन है, फिर असली नतीजे घोषित होंगे और अरविंद केजरीवाल आप के नेतृत्व वाली सरकार के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी एग्जिट पोल से खुश है तो उन्हें एग्जिट पोल के आधार पर अपनी सरकार बनानी चाहिए, उन्हें सीएम और कुछ मंत्री बनाने चाहिए। इन एग्जिट पोल की उम्र सिर्फ एक दिन है - फिर असली नतीजे घोषित होंगे, अरविंद केजरीवाल सीएम होंगे और AAP सरकार बनाएगी। 

इसे भी पढ़ें: 'AAP को कमतर आंका जा रहा, बन सकती है उसकी सरकार', Exit Poll को लेकर संदीप दीक्षित का बड़ा दावा

आप नेता ने कहा कि भाजपा ने 'गीली गलौज' पर चुनाव लड़ा और मशीनरी का दुरुपयोग किया। चाहे दिल्ली पुलिस हो या चुनाव आयोग, उनका राजनीतिकरण कर दिया गया है।' उन्होंने कहा किआम आदमी पार्टी के लोगों पर झूठे मुकदमे बनाए गए। इन सबके बावजूद दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को चुनेगी. हमें पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को नतीजे आने पर अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के सीएम बनेंगे। एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत के अंतर को लेकर अलग-अलग भविष्यवाणी की गई है, जिसमें एक सर्वे में कहा गया है कि पार्टी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 51-60 सीटें जीत सकती है। दो सर्वेक्षणों में भी आप की जीत की भविष्यवाणी की गई है।

प्रमुख खबरें

Punjab Bandh | हाईवे जाम, ट्रेनें प्रभावित होने की आशंका! सिख कैदियों के मुद्दे पर सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद

Hyderabad Aston Martin Crash | हैदराबाद में तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन से 26 साल की महिला की मौत, जन सेना पार्टी के सांसद के बेटे पर मामला दर्ज

Somalia Cargo Ship Hijacking | सोमालिया तट पर तुर्की के सैन्य हथियार ले जा रहे कार्गो जहाज का अपहरण, 6 भारतीय समेत 10 क्रू मेंबर सवार थे

पुणे में गूंजेगी ‘छात्रों की आवाज’, राहुल गांधी के दौरे पर देवेंद्र फडणवीस और हर्षवर्धन सपकाल आमने-सामने