Punjab Polls: AAP ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, कुल नाम 71 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को 31 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिससे अब तक घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 71 हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि यह घोषणा आप की राजनीतिक मामलों की समिति की एक बैठक के बाद की गई, जिसमें जनता की प्रतिक्रिया और 2027 की शुरुआत में होने वाले चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। इससे पहले, पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

मान ने कहा कि आप ने ऐसे कई कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं जो लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं, साथ ही कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे उम्मीदवारों को अब लोगों तक पहुंचने और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को उन तक ले जाने के लिए अधिक समय मिलेगा।’’ मान ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन उनके काम और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है तथा इस प्रक्रिया में किसी की सिफारिश या अनुरोध का कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘यहां न तो सिफारिश चलती है और न ही किसी का अनुरोध।

हमने ऐसे कार्यकर्ताओं की पहचान की है, जो पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कई नए उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है।’’

प्रमुख खबरें

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप

China के सारे दुश्मन Philippines में क्यों एकत्रित हो रहे हैं? Quad Summit में Modi-Trump कौन-सा बड़ा फैसला करने वाले हैं?

यूरोप का अरबीकरण क्या है? इससे यूरोपीय देशों में बेचैनी क्यों है? इसके कारण और निवारण को समझिए

Mumbai में Chhath Puja पर सियासी रार, कृत्रिम तालाब और गानों पर उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी की आपत्ति